मुलायम सिंह के निधन पर बिहार में शोक की लहर, नीतीश सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक किया घोषित
10/10/2022 1:51:33 PM

पटनाः धरतीपुत्र के नाम से विख्यात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का 82 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने आज एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
नीतीश ने शोक संदेश में लंबी राजनीतिक यात्रा को किया याद
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को दुख जताया। कुमार ने अपने शोक संदेश में यादव की लंबी राजनीतिक यात्रा को याद किया।
मुलायम सिंह जी एक कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय राजनेता थेः तेजस्वी
वहीं तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "आदरणीय नेता जी सपा संरक्षक मुलायम सिंह जी के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। वो एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों और प्रशंसकों को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ओम् शांति।
1990 के दशक में संयुक्त मोर्चा सरकार में रक्षा मंत्री रहे मुलायम
बता दें कि मुलायम 1990 के दशक में संयुक्त मोर्चा सरकार में रक्षा मंत्री रहे, इसके अलावा वह 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। कुमार ने पिछले महीने दिल्ली के दौरे के दौरान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा संस्थापक से मुलाकात की थी। यादव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा

अप्सरा को प्रेम जाल में फंसा पुजारी ने पहले प्रेमिका को किया प्रेगनेंट, फिर प्लानिंग से हत्या कर....

Recommended News

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पूरी की, यूरोप में उनकी ये पहली यात्रा थी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जानः ससुरालवाले कर थे अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव