सुशांत केस में SC के फैसले पर बोले बिहार DGP- यह 130 करोड़ लोगों के भरोसे की जीत

8/19/2020 12:12:03 PM

 

पटनाः सुप्रीम कोर्ट ने आज बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि इस केस की जांच अब सीबीआई करेगी। इस पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि एससी के फैसले से मैं बहुत खुश हूं। इस फैसले से 130 करोड़ लोगों के भरोसे की जीत हुई है।

गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि एससी ने बिहार पुलिस की एफआईआर को सही माना है। हमने जो किया, वो सही किया है। उन्होंने कहा कि सुशांत को न्याय दिलाना है। डीजीपी ने कहा कि एससी के आदेश से कोर्ट में लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। साथ ही राष्ट्र को भरोसा दिलाया है कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिया जाएगा। आज के फैसले ने साबित कर दिया है कि बिहार पुलिस सही थी। जिस तरह से मुंबई पुलिस ने व्यवहार किया था, वह अवैध था।

वहीं रिया चक्रवर्ती द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने को लेकर डीजीपी ने कहा कि उसकी इतनी औकात नहीं कि सीएम नीतीश पर टिप्पणी करे।
 

Nitika