दिल्ली पहुंचे बिहार के CM नीतीश कुमार, बोले- आंखों के इलाज के लिए यहां आया हूं

6/22/2021 6:52:16 PM

 

नई दिल्ली/पटनाः दिल्ली में अपने आवास पर पहुंचने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आंखों के इलाज के लिए यहां आया हूं, यह एक व्यक्तिगत दौरा है। प्रधानमंत्री से मुलाकात की बात नहीं है। यह पीएम मोदी पर निर्भर करेगा कि वह इसे (कैबिनेट विस्तार) कैसे और कब करते हैं। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

लोजपा विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इसमें हम लोगों की कोई भूमिका नहीं है। ये उनका आपस का मामला है। हम पर कोई (चिराग पासवान) इसलिए बोलता है कि पब्लिसिटी मिलती है। हम लोगों को कोई मतलब नहीं है। हमने इस पर कभी कुछ नहीं बोला है। ये आपस का मामला है। 

बता दें कि पटना हवाई अड्डे से मंगलवार को एक निजी विमान से मुख्यमंत्री के साथ उनके विश्वासपात्र माने जाने वाले जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जद(यू) नेता और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुनिल कुमार सिंह और नीतीश के एक मित्र उदयकांत मिश्र सहित सुरक्षा अधिकारी राजेश दिल्ली पहुंचे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static