Big Breaking: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, डिप्टी सीएम को सौंपा त्यागपत्र

10/2/2022 1:07:56 PM

पटनाः बिहार की सियासत से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भ्रष्टाचार पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए प्रदेश के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को इस्तीफे का पत्र सौंपा है। बताया जा रहा है कि सुधकर सिंह ने किसानों के हित को लेकर ने इस्तीफा दिया है। उनके पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। 

सरकार पर लगातार टिप्पणी कर रहे थे सुधाकर 
बता दें कि सुधाकर बिहार सरकार से नाराजल चल रहे था। वे लगातार सरकार पर टिप्पणी कर रहे थे। सुधारक सिंह के हाल ही में अपने विभाग में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार करने से प्रदेश की नवगठित महागठबंधन सरकार को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। जगदानंद सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री ‘किसानों के हक में अपनी आवाज उठा रहे थे', लेकिन अंत में उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया, ताकि ‘लड़ाई आगे नहीं बढ़े।' 

सुधाकर ने अपने विभाग में किया था भ्रष्टाचार का जिक्र
उल्लेखनीय है कि सुधाकर सिंह ने हाल ही में अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘हमें नहीं लगता कि बिहार राज्य बीज निगम से मिले बीज किसान अपने खेतों में लगाते हैं। 150-200 करोड़ रुपए इधर ही खा जाते हैं बीज निगम वाले। हमारे विभाग में कोई ऐसा हिस्सा नहीं है, जो चोरी नहीं करता है। इस तरह हम चोरों के सरदार हुए। हम सरदार ही कहलाएंगे न। जब चोरी हो रही है तो हम उसके सरदार हुए न।'' हालांकि, सुधारक सिंह अपने इस्तीफे की खबर पर टिप्पणी करने के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं थे।

 

 

Content Writer

Ramanjot