"2025 के विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार देंगे 10 लाख लोगों को नौकरी", सम्राट चौधरी का बड़ा दावा

Friday, May 03, 2024-01:53 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले जो नीतीश कुमार ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था उसे पूरा किया जाएगा और एक-एक व्यक्ति के नाम और लिस्ट के साथ हम लोगों के बीच जाएंगे। साथ ही उनको बताएंगे कि हमने किस तरीके से 10 लोगों को नौकरी दी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की सरकार नहीं है, जो कहे कुछ और करें कुछ।

"जिस अमेठी सीट पर राहुल गांधी का पूरा खानदान चुनाव लड़ रहा था, वहां..."
वहीं, उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के चुनाव लड़ने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस अमेठी की सीट पर उनका पूरा खानदान चुनाव लड़ रहा था,  वहां से राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भाग खड़ी हुई हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। राहुल की मां सोनिया गांधी 2004 से इस सीट से लोकसभा चुनाव जीतती आई हैं। अब जब यह तय हुआ है कि इस सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि राहुल गांधी रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि लाल शर्मा वह प्रमुख व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी परिवार की गैर-मौजूदगी में दोनों प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का काम-काज संभाला। शर्मा भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी के रायबरेली सीट से मैदान में उतरने से अमेठी में एक दिलचस्प मुकाबला टल गया है। इस सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी दूसरी बार मैदान में हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static