झारखंड में रद्द 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का कार्यक्रम, इस वजह से अचानक दिल्ली रवाना हुए राहुल गांधी

Wednesday, Feb 14, 2024-12:42 PM (IST)

Ranchi: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) दूसरे चरण में आज यानी बुधवार को झारखंड के गढ़वा पहुंचने वाली है, लेकिन इस यात्रा में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे।

PunjabKesari

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली रवाना हुए राहुल गांधी
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी किसान आंदोलन के चलते दिल्ली रवाना हो गए हैं। हालांकि गढ़वा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम जारी रहेगा। सभी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहेंगे। पूर्व के कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी को गढ़वा के रंका में मनरेगा मजदूरों से भी मुलाकात करनी थी पर अब उन मजदूरों से जयराम रमेश और कन्हैया कुमार मुलाकात करेंगे। ये यात्रा बुधवार को दोपहर 2 बजे रंका पहुचेगी और शाम 5 बजे यात्रा बी मोड़ विश्रामपुर पहुंचेगी। वहीं यात्रा का रात्रि विश्राम पलामू के नावा बाजार में होगा।

PunjabKesari

बता दें कि राहुल गांधी आज पलामू के विश्रामपुर पहुंचने व नावा बाजार में रात्रि विश्राम करने वाले थे। इससे पहले राहुल गांधी की गढ़वा के गोदरमाना रंका के इलाके में सभा होने वाली थी। इसके बाद पलामू के रेहला में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले थे। 15 फरवरी की सुबह छतरपुर में रोड शो करने, छात्रों व युवाओं से राहुल गांधी को सीधा संवाद करना था, लेकिन उन्हें निजी कारणों की वजह से दिल्ली रवाना होना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static