Bhai Dooj Rangoli Design 2025: भाई दूज पर सरल और सुंदर रंगोली डिजाइन से सजाएं घर का आंगन, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत Design
Wednesday, Oct 22, 2025-01:36 PM (IST)
Bhai Dooj Rangoli Design 2025: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व मनाया जाता है। रक्षा बंधन की तरह यह त्योहार भी भाई-बहन के प्रति एक-दूसरे के स्नेह को अभिव्यक्त करता है। इस दिन घर की सजावट में रंगोली का बहुत महत्व है। अगर आप भी भाई दूज पर घर में बड़ी और खूबसूरत रंगोली बनाना चाहती हैं। तो हम आपके लिए कुछ रंगोली डिजाइन लेकर आए है, आसान और आकर्षक रंगोली डिज़ाइन्स, जिन्हें कोई भी घर पर आसानी से बना सकता है।
देखें सुंदर डिजाइंस।। Bhai Dooj Rangoli Design 2025
Bhai Dooj Theme Rangoli Design।। भाई दूज थीम रंगोली डिजाइन
आप भाई दूज पर "भाई दूज" के थीम वाली भी रंगोली बना सकते हैं। ये वाली सिंपल और शानदार रंगोली भी आपके भैया को खूब पसंद आएगी। इस डिजाइन में बनी भाई बहन की फोटो इसे और भी खास बनाता है।

Easy Big flower Rangoli।। फूलों से बनी बड़ी रंगोली
अगर आप कम समय में बड़ी रंगोली बनाना चाहती हैं, तो फूलों वाली रंगोली सबसे बेस्ट है। गोल घेरे में गेंदा, गुलाब, मोगरा या कोई भी ताज़े फूल बिछाएं। बीच में कोई पवित्र चिन्ह जैसे "ॐ" या "स्वास्तिक" बनाएं।

Peacocok Rangoli Design।। मोर डिजाइन रंगोली
मोर डिज़ाइन थोड़ी डिटेलिंग वाली लगती है लेकिन इस रंगोली को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

Flower and Diya Rangoli Design ।। फुल और दीये रंगोली डिजाइन
आप घर को खास अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो फूल और दीयों से रंगोली बना सकते हैं। आज के समय में यह काफी ट्रेंड में है।

भाई दूज के लिए रंगोली डिजाइन ।। Rangoli Design for Bhai Dooj
अगर आपको भाई दूज पर रंगोली बनानी है, तो सिंपल सी डिजाइन में ये वाली डिजाइन बेस्ट है।


