Benipatti Assembly Seat: बेनीपट्टी विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/28/2020 2:23:19 PM

मधुबनीः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बेनीपट्टी विधानसभा सीट (Benipatti Assembly Seat) है। मधुबनी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र मधुबनी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि इस सीट पर पहली बार साल 1957 में हुए चुनाव में सीपीआई (CPI) के टी.एन झा को जीत मिली थी। 1969 में इस सीट पर एसएसपी (SSP) के बैद्यनाथ झा विधायक चुने गए थे। 1972-1977 में इस सीट पर सीपीआई (CPI) का कब्जा रहा और दोनों बार तेज नारायण झा को जीत मिली। 1980-1985 और 1990 में यह सीट कांग्रेस (Congress) के खाते में गई और तीनों बार लगातार युगेश्वर झा विधायक चुने गए।

1995 में निर्दलीय के शालीग्राम यादव को जीत हासिल हुई। 2005 फरवरी में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) के युगेश्वर झा ने बाजी मारी। 2005 अक्टूबर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के शालीग्राम यादव विधायक बने। 2010 में इस सीट पर पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना कब्जा किया और विनोद नारायण झा विधायक चुने गए। इसके बाद 2015 में कांग्रेस (Congress) की भावना झा को कामयाबी मिली।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) की भावना झा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विनोद नारायण झा को 4 हजार 734 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। भावना झा को कुल 55 हजार 978 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे विनोद नारायण झा को कुल 51 हजार 244 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कृपा नंद झा को कुल 9 हजार 758 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विनोद नाराणय झा ने लोक जन शक्ति पार्टी (LJP) के महेश चंद्र सिंह को 12 हजार 642 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। विनोद नारायण झा को कुल 31 हजार 198 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे महेश चंद्र सिंह को कुल 18 हजार 556 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस (Congress) की भावना झा को 13 हजार 334 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के शालीग्राम यादव ने कांग्रेस  (Congress) के युगेश्वर झा को 7 हजार 678 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। शालीग्राम यादव को कुल 38 हजार 825 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे युगेश्वर झा को 31 हजार 147 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई (CPI) कृपा नंद झा को कुल 16 हजार 40 वोट मिले थे।

पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर तीनों बार अलग-अलग पार्टियों का ही कब्जा रहा है। 2015 में जहां कांग्रेस (Congress) ने बाजी मारी तो वहीं साल 2010 में यह सीट बीजेपी (BJP) के खाते में गई थी और 2005 में इस सीट पर जेडीयू (JDU) का कब्जा रहा। लेकिन अब देखना होगा कि इस बार के चुनाव में किस पार्टी को जीत मिलती है।

Ramanjot