Belsand Assembly Seat: बेलसंड विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/22/2020 11:52:53 AM

सीतामढ़ीः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बेलसंड विधानसभा सीट (Belsand Assembly Seat) है। सीतामढ़ी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बेलसंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

आपको बता दें कि इस सीट पर पहली बार साल 1957 में चुनाव हुए थे, जिसमें पीएसपी (PSP) के रामानंद सिंह को जीत मिली थी। 1962 में दूसरी बार हुए चुनाव में भी इस सीट पर पीएसपी (PSP) के रामानंद सिंह का ही कब्जा रहा। 1967 में कांग्रेस (Congress) के सी.पी सिंह विधायक चुने गए। 1969 में यह सीट फिर पीएसपी (PSP) के खाते में गई और रामानंद सिंह एक बार फिर से विधायक बने।

1972 में कांग्रेस (Congress) के राम सूरत सिंह को जीत हासिल हुई। 1977 और 1980 में दो बार लगातार इस सीट पर जनता पार्टी का ही दबदबा रहा और दोनों बार रघुवंश प्रसाद सिंह विधायक चुने गए। 1985 में एलकेडी (LKD) के रघुवंश प्रसाद सिंह को जीत मिली। इसके बाद 1990 में कांग्रेस (Congress) के दिग्विजय प्रताप सिंह विधायक बने। 1995 में जनता दल के रघुवंश प्रसाद सिंह को फिर से जीत हासिल हुई।

1996 में इस सीट पर समता पार्टी के वृषण पटेल विधायक चुने गए। 2000 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राम स्वार्थ राय विधायक बने। 2005 फरवरी में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की सुनीता सिंह को जीत हासिल हुई। 2005 अक्टूबर में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संजय कुमार गुप्ता विधायक चुने गए। 2010 और 2015 में दोनों बार इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड ने बाजी मारी और दोनों बार सुनीता सिंह चौहान विधायक चुनी गईं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जेडीयू (JDU) की सुनीता सिंह चौहान ने लोजपा (LJP) के मोहम्मद नासिर अहमद को 5 हजार 575 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। सुनीता सिंह चौहान को कुल 33 हजार 785 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे मोहम्मद नासिर अहमद को कुल 28 हजार 210 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रही निर्दलीय के बैद्यनाथ प्रसाद को कुल 11 हजार 366 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेडीयू (JDU) की सुनीता सिंह ने राजद (RJD) के संजय सिंह गुप्ता को 19 हजार 580 वोटों से हराया और विधायक चुनी गई। सुनीत सिंह को कुल 38 हजार 139 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे संजय कुमार गुप्ता को कुल 18 हजार 559 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के ताहिर अनीस खान को कुल 13 हजार 996 वोट मिले थे। 

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संजय कुमार गुप्ता ने जनता दल यूनाइटेड की सुनीता सिंह को मात्र 1 हजार 383 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। संजय कुमार गुप्ता को कुल 30 हजार 899 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रही सुनीता सिंह को कुल 29 हजार 516 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के लाल बाबू राय को कुल 09 हजार 705 वोट मिले थे।

पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डाले तो इस सीट पर दो बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बाजी मारी। वहीं एक बार इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कब्जा रहा लेकिन इस बार यह सीट किस पार्टी के खाते में जाती है। यह देखना दिलचस्प होगा।

Ramanjot