बिहार में 6 जुलाई को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

7/6/2022 7:03:44 AM

पटनाः बिहार में बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई को होगी। इस परीक्षा में प्रदेश के करीब एक लाख 80 हजार कैंडिडेट्स शामिल होंगे। राज्य में सबसे ज्यादा एग्जाम सेंटर राजधानी पटना में बनाए गए हैं। वहीं राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मंगलवार को पटना पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने पटना पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू 
राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मंगलवार को पटना पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। वह 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगने के लिए यहां आईं हैं।

ICU में भर्ती लालू यादव की पहली तस्वीर आई सामने  
बीते रविवार को सीढ़ियों से गिरने के बाद चोटिल हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव का इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। फिलहाल, वे अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं, जहां उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। इस बीच आईसीयू में एडमिट लालू यादव की पहली तस्वीरें सामने आई हैं।

पटना HC ने नेपाली नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लगाई रोक
पटना उच्च न्यायालय ने सोमवार को राजीव नगर के नेपाली नगर इलाके में अवैध ढांचों को गिराने पर अंतरिम रोक लगा दी और जिला प्रशासन को इस संबंध में छह जुलाई को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाना हमारा मकसदः प्रशांत किशोर
‘जन सुराज अभियान'के तहत बिहार में प्रबुद्ध लोगों, युवाओं और महिलाओं से संवाद कर रहे जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका उद्देश्य सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाना है। 

राशनकार्डधारियों को आयुष्मान भारत की तर्ज पर मिलेगी इलाज की सुविधा
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों एवं अस्पतालों के लिए आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी राशनकाडर्धारियों को आयुष्मान भारत जनआरोग्य योजना की तर्ज पर लाभ मिलेगा।

शिवहर में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी- बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शिवहर जिले का, जहां अपराधियों ने सोमवार को दो सहोदर भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

मणिपुर से कटिहार पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर
मणिपुर भूस्खलन में शहीद हुए बिहार के जवान शुभम के पार्थिव शरीर को उनके गृह जिले कटिहार के बारसोई स्थित उनके आवास लाया गया। शहीद शुभम की अंतिम विदाई में लाखों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।

बिहार में कब काम करेगा जनजातीय अनुसंधान संस्थानः पटना HC
पटना उच्च न्यायालय ने बिहार में जनजातीय अनुसंधान संस्थान (टीआरआई) की स्थापना नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार सरकार को निर्देश दिया है कि वह बताए कि यह संस्थान कब से राज्य में काम करेगा।

पटना में किया प्यार और सासाराम में रचाई शादी
बिहार के कैमूर जिले में शादी का झांसा देकर युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर ली। वहीं जब प्रेमिका सच का पता लगाने प्रेमी के घर पहुंची तो प्रेमी और उसकी पत्नी ने मिलकर युवती की पिटाई कर दी।

सुपौल में SSB के हाथ लगी बड़ी कामयाबी 
बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने करीब 200 किलोग्राम कथित गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static