Baruraj Assembly Seat: बरूराज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/21/2020 4:58:37 PM

वैशालीः बिहार का बरूराज विधानसभा सीट (Baruraj Assembly Seat) वैशाली लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही बरूराज सीट अस्तित्व में आ गया था। 1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट रामचंद्र प्रसाद शाही ने जीत हासिल की थी।

वहीं 1957 और 1962 में हुए चुनाव में बरूराज सीट से लगातार दो बार कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट रामचंद्र प्रसाद शाही ने जीत हासिल की थी। 1967 में यहां हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में निर्दलीय कैंडिडेट एस गिरी ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1969 में एक बार फिर कांग्रेस (Congress) की टिकट पर रामचंद्र प्रसाद शाही ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1972 में बरूराज से एसओपी (SOP) के टिकट पर जमुना सिंह ने जीत हासिल की थीतो 1977 में यहां से सीपीआई (CPI) के कैंडिडेट बालेंद्र प्रसाद सिंह ने विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में जीत हासिल की थी।

1980 में बरूराज सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट यमुना सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1985 में बरूराज सीट से शशि कुमार राय ने लोकदल (LOK DAL) की टिकट पर बरूराज में जीत हासिल किया था। वहीं 1990 और 1995 के चुनाव में शशि कुमार राय ने जनता दल (Janta Dal) के टिकट पर विरोधियों के पांव बरूराज में नहीं टिकने दिया। 2000 और 2005 में बरूराज सीट पर जेडीयू (JDU) की टिकट पर शशि कुमार राय ने लगातार दो बार जीत हासिल किया था लेकिन 2010 के चुनाव में बरूराज सीट से बृजकिशोर सिंह ने विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में विरोधियों को हराने में कामयाबी हासिल की थी। 2015 के चुनाव में आरजेडी (RJD) कैंडिडेट नंद कुमार राय ने जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में बरूराज सीट से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट नंद कुमार राय ने जीत हासिल की थी। नंद कुमार राय ने चुनाव में 68 हजार 11 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट अरूण कुमार सिंह को 63 हजार 102 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से नंद कुमार राय ने अरूण कुमार सिंह को 4 हजार 909 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं नोटा 6 हजार 208 वोट के साथ तीसरे स्थान पर थी।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में बरूराज सीट से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट ब्रजकिशोर सिंह ने जीत हासिल की थी। ब्रजकिशोर सिंह ने चुनाव में 42 हजार 783 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट नंदकिशोर राय ने 28 हजार 466 वोट हासिल किया था। इस तरह से ब्रजकिशोर सिंह ने नंदकिशोर राय को 14 हजार 317 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी  (Congress) कैंडिडेट बलदेव महतो, 14 हजार 274 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में बरूराज सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर शशि कुमार राय ने जीत हासिल की थी। शशि कुमार राय ने चुनाव में 32 हजार 992 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट बृजकिशोर सिंह को 30 हजार 18 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से शशि कुमार राय ने बृजकिशोर सिंह को 2 हजार 974 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट बालदेव महतो, 15 हजार 431 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में यहां महागठबंधन और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static