Barbigha Assembly Seat: बरबीघा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे ।। Bihar Election 2020

10/6/2020 6:46:49 PM

नवादाः बिहार का बरबीघा विधानसभा सीट (Barbigha Assembly Seat) नवादा लोकसभा के तहत आता है। बरबीघा विधानसभा सीट (Barbigha Assembly Seat) 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में बरबीघा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कृष्ण मोहन प्रिय सिंह ने पहली बार हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीत हासिल की थी।

1957 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) से बरबीघा सीट से श्रीकृष्ण सिंह ने कांग्रेस की टिकट पर विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1962 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बरबीघा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कैंडिडेट लीला देवी ने जनता का भरोसा जीत लिया था तो 1967 में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट शिव शंकर सिंह ने बरबीघा सीट से जीत हासिल की थी। वहीं 1969 के चुनाव में  शिव शंकर सिंह ने बरबीघा सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर लोगों का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 1972 में एक बार फिर यहां से एक निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर राजो सिंह ने बरबीघा से जीत हासिल की थी लेकिन 1977 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बरबीघा सीट से जनता पार्टी के कैंडिडेट नैनतारा दास ने जीत हासिल की थी।

वहीं 1980,1985,1990 और 1995 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बरबीघा सीट से महावीर चौधरी ने लगातार जीत का परचम लहराया था। महावीर चौधरी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे  लगातार 20 साल तक बरबीघा सीट पर विरोधियों को मात देते रहे थे। 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में महावीर चौधरी के बेटे अशोक चौधरी ने भी बरबीघा सीट पर कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जेडीयू (JDU) कैंडिडेट रामसुंदर राम कनौजिया ने जीत हासिल की थी। 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जेडीयू ने एकबार फिर बरबीघा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा था। इस बार गजानंद शाही ने जेडीयू (JDU) टिकट पर जीत हासिल किया था। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस कैंडिडेट सुदर्शन कुमार ने यहां से जीत हासिल की थी। 

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बरबीघा सीट पर कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट सुदर्शन कुमार ने जीत हासिल की थी। सुदर्शन कुमार ने 46 हजार 406  वोट हासिल किया था। वहीं बीएलएसपी (BLSP)के कैंडिडेट शिव कुमार को 30 हजार 689 वोट मिल पाए थे। इस तरह से कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट सुदर्शन कुमार ने बीएलएसपी (BLSP) के कैंडिडेट शिव कुमार को 15 हजार 717 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट राधे शर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। राधे शर्मा को 8 हजार 122 वोट मिले थे। 
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट गजानंद शाही ने जीत हासिल की थी। गजानंद शाही ने 24 हजार 136 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट अशोक चौधरी को 21 हजार 89 वोट मिले थे। इस तरह से जेडीयू कैंडिडेट गजानंद शाही ने कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट अशोक चौधरी को 3 हजार 47 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट सुदर्शन कुमार ने 20 हजार 149 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बरबीघा सीट से जेडीयू कैंडिडेट रामसुंदर राम कनौजिया ने जीत हासिल की थी। रामसुंदर राम कनौजिया ने 34 हजार 223 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेसी (Congress)  कैंडिडेट महावीर चौधरी को 24 हजार 550 वोट मिले थे। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट रामसुंदर राम कनौजिया ने कांग्रेसी कैंडिडेट महावीर चौधरी को 9 हजार 673 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट उमेश कुमार सुमन ने 6 हजार 239 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच टक्कर का मुकाबला रहेगा, हालांकि यहां की जनता किस पार्टी के कैंडिडेट को राजतिलक लगाएगी। ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static