Bankipur Assembly Seat: बांकीपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/18/2020 12:41:20 PM

पटनाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Assembly Seat) है। पटना जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि इस सीट का 2010 से पहले नाम पटना पश्चिम था। इस सीट पर साल 1972 में हुए चुनाव में सीपीआई (CPI) के सुनील मुखर्जी चुनाव जीते। 1977 में यह सीट जनता पार्टी के खाते में गई और ठाकुर प्रसाद विधायक चुने गए। 1980 में कांग्रेस इंदिरा के रंजीत सिन्हा विधायक चुने गए। 1985 और 1990 में निर्दलीय रामानंद यादव चुनाव जीते।

1995, 2000, 2005 के फरवरी और अक्टूबर में नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा लगातार चार बार विधायक चुने गए। नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद 2006 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनके बेटे नितिन नवीन को मैदान में उतारा और वो जीत गए। इसके बाद 2010 और 2015 में भी इस सीट पर नितिन नवीन ही विधायक चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नितिन नवीन ने कांग्रेस (Congress) के कुमार आशीष को 39 हजार 767 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। नितिन नवीन को कुल 86 हजार 759 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे कुमार आशीष को कुल 46 हजार 992 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई (CPI) के शौकत अली को कुल 1 हजार 542 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नितिन नवीन ने राजद के बिनोद कुमार श्रीवास्तव को 60 हजार 840 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। नितिन नवीन को कुल 78 हजार 771 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बिनोद कुमार श्रीवास्तव को कुल 17 हजार 931 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के दुर्गा प्रसाद को कुल 6 हजार 18 वोट मिले थे।
PunjabKesari
बता दें कि नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके बाद इस सीट पर साल 2006 में हुए विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नितिन नवीन ने कांग्रेस (Congress) के अजय कुमार सिंह को 65 हजार 167 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। नितिन नवीन को कुल 76 हजार 25 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अजय कुमार सिंह को कुल 10 हजार 858 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे एसपी (SP) के चंदन राय को कुल 1 हजार 484 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने कांग्रेस (Congress) के राजेश कुमार सिन्हा को 86 हजार 119 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को कुल 1 लाख 17 हजार 915 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेश कुमार सिन्हा को कुल 31 हजार 796 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के सत्यानंद शर्मा को कुल 8 हजार 651 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले चार चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही कब्जा रहा है। लेकिन जिस तरह से इस बार चुनाव में कई गठबंधन मौजूद है। ऐसे में किस पार्टी को जीत मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static