Bagaha Assembly Seat: बगहा विधानसभा चुनाव के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

8/29/2020 2:00:22 PM

 

पश्चिम चंपारणः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बगहा विधानसभा सीट क्रम संख्या में चौथे नंबर पर है। पश्चिम चंपारण (West Champaran) जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकि नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट तो 1957 से ही अस्तित्व में है लेकिन समय-समय पर परिसीमण के बाद इसकी सीमाएं परिवर्तित होती रही है। 1957 में इस सीट पर पहली बार कांग्रेस (Congress) की टिकट पर केदार पांडेय और नरसिंह बैठा विधायक चुने गए। बता दें कि 1957 के विधानसभा चुनाव में किसी-किसी सीट पर दो विधायक चुने जाते थे। एक विधायक सामान्य श्रेणी से तो दूसरा अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों से चुना जाता था। इसके बाद 1962 से लेकर 1977 तक इस सीट पर कांग्रेस के ही नरसिंह बैठा विधायक चुने गए। 1980 में कांग्रेस (Congress) इंदिरा तो 1985 में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर त्रिलोकी हरिजन विधायक बने।

1990 और 1995 में यह सीट जनता दल के खाते में गई और पूर्णमासी राम विधायक बने। 2000 में पूर्णमासी राम राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की टिकट पर विधायक चुने गए। 2005 के फरवरी और नवंबर में हुए चुनाव में भी पूर्णमासी राम ही विधायक बने लेकिन इस बार वो जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 2009 में हुए उपचुनाव में भी जेडीयू (JDU) का ही कब्जा रहा और कैलाश बैठा विधायक चुने गए। 2010 में इस सीट पर जेडीयू के ही प्रभात रंजन सिंह विधायक बने। 2015 में पहली बार यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई और राघव शरण पांडेय विधायक चुने गए।

बगहा विधानसभा सीट 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राघव शरण पांडेय ने जेडीयू (JDU) के भीष्म साहनी को 8 हजार 183 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। राघव शरण पांडेय को कुल 74 हजार 476 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे भीष्म साहनी को कुल 66 हजार 293 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी (BSP) के मोहम्मद कामरान अज़ीज़ को कुल 8 हजार 292 वोट मिले थे।
PunjabKesari
बगहा विधानसभा सीट 2010 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के परिणामों पर नजर डालें तो जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रभात रंजन सिंह ने राजद (RJD) के राम प्रसाद यादव को 49 हजार 55 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। प्रभात रंजन सिंह को कुल 67 हजार 510 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम प्रसाद यादव को कुल 18 हजार 455 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी (BSP) के मोहम्मद कामरान अजीज को कुल 18 हजार 341 वोट मिले थे।
PunjabKesari
बगहा विधानसभा सीट 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो जेडीयू (JDU) के पूर्णमासी राम ने कांग्रेस के नरसिंह बैठा को 18 हजार 391 वोटों से हराया और विधायक बने। पूर्णमासी राम को कुल 60 हजार 794 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे नरसिंह बैठा को कुल 42 हजार 403 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी (BSP) के जितेंद्र भारती को मात्र 3 हजार 202 वोट मिले थे।
PunjabKesari
बिहार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता भी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। कोरोना की वजह से इस बार प्रचार के लिए क्षेत्रों में नेता कम जा रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए ही संवाद स्थापित कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static