Bachhwara Assembly Seat: बछवारा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Saturday, Oct 17, 2020-03:04 PM (IST)

 

बेगूसरायः बिहार का बछवारा विधानसभा सीट (Bachhwara Assembly Seat) बेगूसराय लोकसभा के तहत आता है। 1951 में बछवारा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में बछवारा में कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट मिथन चौधरी ने जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट बैद्यानथ प्रसाद सिंह ने 1957 में बछवारा के चुनाव में जीत हासिल की थी।

1962 में बछवारा में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने गिरिश कुमारी सिंह ने चुनाव में जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 1967 में बछवारा में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट वीपी सिंह ने ही जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1972,1977 और 1980 के कांग्रेसी कैंडिडेट रामदेव राय ने लगातार 3 बार चुनाव में जीत हासिल किया था। 1985 में सीपीआई (CPI) में अयोध्या प्रसाद सिंह ने बछवारा में जीत हासिल किया था। 1990 और 1995 सीपीआई (CPI) कैंडिडेट अवधेश राय बछवारा में जीत हासिल किया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरजेडी (RJD) कैंडिडेट उत्तम कुमार यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट रामदेव राय ने सभी विरोधियों को मात दे दिया था। 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सीपीआई (CPI) कैंडिडेट अवधेश राय ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 2015 के चुनाव में बछवारा से कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट रामदेव राय ने जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav)  में बछवारा सीट से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर रामदेव राय ने जीत हासिल की थी। रामदेव राय ने चुनाव में 73 हजार 983 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट अरविंद कुमार सिंह को 37 हजार 52 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामदेव राय ने अरविंद कुमार सिंह को 36 हजार 931 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट अवधेश कुमार राय, 28 हजार 539 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बछवारा सीट से सीपीआई (CPI) की टिकट पर अवधेश कुमार राय ने जीत हासिल की थी। अवधेश कुमार राय ने चुनाव में 33 हजार 770 वोट हासिल किया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अरविंद कुमार सिंह ने 21 हजार 683 वोट हासिल किया था। इस तरह से अवधेश कुमार राय ने अरविंद कुमार सिंह को 12 हजार 87 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट मीना देवी, 19 हजार 301 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बछवारा सीट से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर रामदेव राय ने जीत हासिल की थी। रामदेव राय ने चुनाव में 36 हजार 807 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट अवधेश कुमार राय को 33 हजार 789 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामदेव राय ने अवधेश कुमार राय को महज 3 हजार 18 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अरविंद सिंह, 17 हजार 286 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब 10 नवंबर को आने वाले चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि किस उम्मीदवार की नैया पार लगेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static