Babubarhi Assembly Seat: बाबूबरही विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/28/2020 5:40:20 PM

मधुबनीः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक बाबूबरही विधानसभा सीट (Babubarhi Assembly Seat) है। मधुबनी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

आपको बता दें कि इस सीट पर पहली बार साल 1977 में चुनाव हुए थे, जिसमें जेएनपी के देव नारायण यादव विधायक (MLA) चुने गए थे। 1980-1985 में यह सीट कांग्रेस के कब्जे में गई। कांग्रेस (Congress) के महेंद्र नरायण झा और गुणानंद झा को जीत मिली थी। 1990-1995 में जनता दल के देव नारायण यादव लगातार 2 बार विधायक (MLA) चुने गए थे। 2000 में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई और देव नारायण यादव को एक बार फिर जीत हासिल हुई थी। 2003 और 2005 फरवरी में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का ही कब्जा रहा और दोनों बार इस सीट पर उमा कान्त यादव को जीत मिली। 2005 अक्टूबर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कपिल देव कामत को जीत हासिल हुई थी। 2010 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उमाकान्त यादव फिर से विधायक (MLA) बने। 2015 में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बाजी मारी और कपिल देव कामत को जीत हासिल हुई।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कपिल देव कामत ने लोक जन शक्ति पार्टी के विनोद कुमार सिंह को कुल 20 हजार 267 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। कपिल देव कामत को कुल 61 हजार 486 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे विनोद कुमार सिंह को 41 हजार 219 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे नंबर पर रहे उमा कांत यादव को 27 हजार 153 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उमा कांत यादव ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कपिल देव कामत को कुल 4 हजार 913 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। उमा कांत यादव को कुल 51 हजार 772 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कपिल देव कामत को 46 हजार 859 वोट मिले थे, तो वहीं तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस (Congress) के राज कुमार महासेठ को कुल 12 हजार 667 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो, इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कपिलदेव कामत ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उमाकान्त यादव को 2 हजार 82 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। कपिलदेव कामत को कुल 39 हजार 826 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजद (RJD) के उमाकान्त यादव को 37 हजार 744 वोट मिले थे, तो वहीं तीसरे नंबर पर रहे लोजपा (LJP) के प्रवीण कुमार दास को 8 हजार 412 वोट मिले थे।

पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर एक बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कब्जा रहा, तो वहीं 2 बार यह सीट जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खाते में गई, लेकिन इस बार इस सीट पर कौन सी पार्टी जीत दर्ज करेंगी। यह तो चुनाव परिणाम ही तय करेंगे। 

Nitika