हॉकी का पर्व बिहार का गर्व: बिहार में पहली बार होगा एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन, जानें मैच का पूरा शैड्यूल

Friday, Oct 18, 2024-12:47 PM (IST)

पटना: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी एक हॉकी टूर्नामेंट है जो एशियाई हॉकी महासंघ के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसमें एशिया के केवल शीर्ष-6 हॉकी खेलने वाले देश भाग लेते हैं, जो राउंड-रॉबिन प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करते हैं। ग्रुप चरण में सभी टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी। इस साल की एशियाई हॉकी चैंपियनशिप में जो छह टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी, वो चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड और भारत की टीमें है। ‘हॉकी का पर्व बिहार का गर्व’ के तहत पहली बार 8वीं महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट 2024 की मेजबानी हॉकी इंडिया और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 11 से 20 नवंबर, 2024 तक की जाएगी। यह हॉकी टूर्नामेंट राजगीर शहर के नव विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रतिदिन तीन मैच खेलें जाएंगे।

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी का शेड्यूल
 

तारीख           मैच           समय
11 नवंबर, सोमवार जापान बनाम दक्षिण कोरिया  दोपहर  3:00 बजे
11 नवंबर, सोमवार  चीन बनाम थाईलैंड         शाम    5:15 बजे
11 नवंबर, सोमवार  भारत बनाम मलेशिया       रात     7:30 बजे
12 नवंबर, मंगलवार    थाईलैंड बनाम जापान    दोपहर  3:00 बजे
12 नवंबर, मंगलवार    चीन बनाम मलेशिया    शाम     5:15 बजे
12 नवंबर, मंगलवार    भारत बनाम दक्षिण कोरिया  रात      7:30 बजे
14 नवंबर, गुरुवार    दक्षिण कोरिया बनाम मलेशिया दोपहर 3:00 बजे
14 नवंबर, गुरुवार    जापान बनाम चीन        शाम    5:15 बजे
14 नवंबर, गुरुवार    थाईलैंड बनाम भारत  रात     7:30 बजे
16 नवंबर, शनिवार    मलेशिया बनाम जापान  दोपहर 3:00 बजे
16 नवंबर, शनिवार    दक्षिण कोरिया बनाम थाईलैंड                शाम   5:15 बजे
16 नवंबर, शनिवार    भारत बनाम चीन  रात     7:30 बजे
17 नवंबर, रविवार      मलेशिया बनाम थाईलैंड दोपहर 4:00 बजे
17 नवंबर, रविवार      चीन बनाम दक्षिण कोरिया        शाम    6:15 बजे
17 नवंबर, रविवार      जापान बनाम भारत      रात     8:30 बजे
19 नवंबर, मंगलवार  पांचवें/छठे स्थान का क्वालिफिकेशन मैच  दोपहर 2:30 बजे
19 नवंबर, मंगलवार  सेमीफाइनल 1 शाम   5:00 बजे
19 नवंबर, मंगलवार  सेमीफाइनल 2          रात    7:30 बजे
20 नवंबर, बुधवार    कांस्य पदक मैच            शाम   5:00 बजे
20 नवंबर, बुधवार    फाइनल  रात    7:30 बजे


भारत से होने वाले मैच का शैड्यूल

तारीख मैच समय
11 नवम्बर 2024          भारत और मलेशिया   शाम 7:30 बजे 
 
12 नवम्बर 2024    भारत और कोरिया   शाम 7:30 बजे
14  नवम्बर 2024  भारत और थाईलैंड   शाम 7:30 बजे
16  नवम्बर 2024  भारत और चीन       शाम 7:30 बजे
17 नवम्बर 2024  भारत और जापान     शाम 8:30 बजे


बता दें कि महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 इस बार बिहार में होने पर यह बिहार और देश के लिए गर्व की बात है। राजगीर जैसी जगह जो पर्यटन के क्षेत्र से भी काफी प्रचलित है, बिहार की खूबसूरती को देश-विदेश तक पहुंचाने में भी मदद करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static