Arrah Assembly Seat: आरा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे ।। Bihar Election 2020

10/9/2020 5:26:43 PM

 

आराः बिहार का आरा विधानसभा सीट (Arrah Assembly Seat) आरा लोकसभा के तहत आता है। 1951 में आरा विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 के चुनाव में आरा सीट से कांग्रेस के कैंडिडेट रंग बहादूर प्रसाद ने जीत हासिल की थी।

1957 के चुनाव में आरा सीट से एक बार फिर कांग्रेसी कैंडिडेट रंग बहादूर प्रसाद ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 1962 और 1967 में कांगेस (Congress) की कैंडिडेट सुमित्रा देवी ने लगातार 2 बार आरा से जीत हासिल किया था। 1969 में आरा से सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट राम अवधेश सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1972 में आरा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (COngress) की कैंडिडेट सुमित्रा देवी पर जनता ने भरोसा जताया था। 1977 के चुनाव में भी यहां से सुमित्रा देवी एक बार फिर से विरोधियों को मात दे दी थी, लेकिन इस बार उन्होंने जनता पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की थी।

1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरा सीट से लोकदल की टिकट पर एसएम ईशा ने जीत हासिल की थी। 1990 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरा सीट से जनता दल के कैंडिडेट वशिष्ठ नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। 1995 में यहां से जनता दल की टिकट पर अब्दुल मलिक ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया था। वहीं 2000, 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में 3 बार अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बीजेपी (BJP) की टिकट पर आरा में जीत हासिल की थी, लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट मोहम्मद नवाज आलम ने आरा में विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरा सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर मोहम्मद नवाज आलम ने जीत हासिल की थी। मोहम्मद नवाज आलम ने चुनाव में 70 हजार 4 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट अमरेंद्र प्रताप सिंह को 69 हजार 338 वोट मिल पाया था। इस तरह से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट मोहम्मद नवाज आलम ने बीजेपी (BJP) की कैंडिडेट अमरेंद्र प्रताप सिंह को महज 6 सौ 66 वोट के बेहद कम अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट कयुमुद्दीन अंसारी, 5 हजार 35 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरा सीट पर बीजेपी (BJP) कैंडिडेट अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी। अमरेंद्र प्रताप सिंह ने 56 हजार 504 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट श्रीकुमार सिंह ने 37 हजार 654 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट अमरेंद्र प्रताप सिंह ने एलजेपी (LJP) कैंडिडेट श्रीकुमार सिंह को 18 हजार 850 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) कैंडिडेट मीना तिवारी 5 हजार 314 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरा सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी। बीजेपी (BJP) कैंडिडेट अमरेंद्र प्रताप सिंह ने 53 हजार 489 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट नवाज आलम को 38 हजार 337 वोट मिले थे। इस तरह से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट नवाज आलम को 15 हजार 152 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) कैंडिडेट सुदामा प्रसाद, 7 हजार 845 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव  (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Nitika