क्या आप Pregnant हैं? अगर हैं तो यहां देखें भीषण गर्मी में सेहत बनाए रखने के आसान टिप्स

Sunday, Apr 05, 2026-03:15 PM (IST)

Jharkhand Desk: गर्मी का मौसम शुरू होते ही सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, लेकिन खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए यह और भी जरूरी है। इस समय शरीर में बदलाव के कारण कमजोरी, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए सही खान-पान और दिनचर्या अपनाना बहुत जरूरी है।

खाने-पीने के आसान टिप्स

  • छोटे-छोटे भोजन: डाइटिशियन बीवा रंजन का कहना है कि गर्मी में एक बार में बहुत खाना खाने के बजाय हर 2-3 घंटे में हल्का भोजन करना फायदेमंद होता है। इससे पेट पर दबाव नहीं पड़ता और ऊर्जा लगातार मिलती रहती है।

 

  • पानी और तरल पदार्थ: गर्मी में पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या है। दिनभर में पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों का रस जैसे तरबूज का जूस भी शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

 

  • सुबह का नाश्ता: सुबह फल खाना सबसे अच्छा माना जाता है। तरबूज, खरबूजा, सेब, केला जैसे फल विटामिन और मिनरल्स देते हैं। इसके साथ हल्का दलिया, ओट्स या दूध भी लिया जा सकता है।

 

  • दोपहर का भोजन: दोपहर में रोटी, चावल और दाल का संतुलित भोजन करें। हरी सब्जियां और सलाद जरूर शामिल करें। सलाद में खीरा, टमाटर और गाजर जैसे चीजें पाचन में मदद करती हैं और शरीर को ठंडक देती हैं।

 

  • शाम का स्नैक्स: शाम को भारी तली-भुनी चीजें खाने से बचें। इसके बजाय सॉटेड पनीर, चना (चिकपी) सलाद या स्प्राउट्स खा सकती हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होते हैं और मां व बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हैं।

 

  • रात का खाना: रात में हल्का भोजन जैसे खिचड़ी, दाल-चावल या हल्की सब्जी के साथ रोटी लें। ज्यादा भारी खाना पचने में दिक्कत देता है और नींद भी खराब हो सकती है।


लाइफस्टाइल टिप्स

  • गर्मी में ज्यादा मेहनत या हार्ड वर्क से बचें।
  • हल्की-फुल्की वॉक करें।
  • आरामदायक और ढीले कपड़े पहनें।
  • तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।

क्या न करें

  • बहुत ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना न खाएं।
  • बाहर का खाना कम लें।
  • ज्यादा कैफीन और मीठे पेय पदार्थों से बचें।


गर्मी में संतुलित डाइट, पर्याप्त पानी और आरामदायक दिनचर्या अपनाकर गर्भवती महिलाएं खुद को स्वस्थ रख सकती हैं। इससे मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static