सारणः मकान में जबरदस्त विस्फोट के बाद घर के उड़े परखच्चे, कई लोग दबे, अब तक 6 की मौत

7/24/2022 4:52:17 PM

छपराः बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव में आज एक मकान में हुए जबरदस्त विस्फोट के बाद घर के परखच्चे उड़ गए और शेष बचे हिस्से में आग लग गई। इस घटना में कई लोग मलबे में दब गए, जिनमें छह लोगों की मौत हो गई। 



आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि उक्त थाना क्षेत्र के खोदाईबाग स्थित एक मकान में अवैध रूप से पटाखा का निर्माण कार्य किया जा रहा था। अचानक हुए जबरदस्त विस्फोट के कारण घर का एक बड़ा हिस्सा ढह गया जबकि शेष बचे घर में आग लग गई।



सूत्रों ने बताया कि ध्वस्त घर के मलवे में से दबकर छह लोगों की मौत हो गई तथा कुछ अन्य घायल हो गए। दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और सामान्य प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Content Writer

Ramanjot