Poonam Pandey Death: पूनम पांडे ने 22 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू, भोजपुरी फिल्मों में भी दिखाया अपना जलवा
Friday, Feb 02, 2024-01:28 PM (IST)

Poonam Pandey Death: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय का निधन हो गया है। उन्होंने 32 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन सर्वाइकल कैंसर से हुआ है। इसकी पुष्टि पूनम पांडे की टीम ने की है। बता दें कि पूनम पांडे ने 22 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने भोजपुरी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया।
वहीं, पूनम पांडे के निधन की खबर से उनके फैंस ना सिर्फ निराश हैं, बल्कि काफी शॉक्ड भी हैं। छोटी सी उम्र में पूनम पांडेय ने खूब नाम कमाया। बताया जा रहा है कि पूनम पांडे को सर्वाइकल कैंसर था। वह काफी लंबे समय से बीमार थी। बीती रात को एक्ट्रेस का निधन हो गया। उन्होंने अपने होमटाउन कानपुर में आखिरी सांस ली। पूनम पांडेय की मौत की जानकारी उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई है और उनके मैनेजर ने भी कन्फर्म किया है।
"यह सुबह हमारे लिए कठिन है.."
पूनम पांडे की टीम ने उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, "यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। जो लोग भी उनके संपर्क में आए, वो उनसे प्यार से मिलीं। दुख की इस घड़ी में हम प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे और हमारे साथ शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करते हैं।”
कौन थी पूनम पांडेय?
पूनम पांडेय एक भारतीय मॉडल व अभिनेत्री थी, जो अपने दबंग अंदाज़ के लिए जानी जाती थीं। पूनम पांडेय का जन्म 11 मार्च 1991 को हुआ था। वर्ष 2011 में पूनम किंगफ़िशर कैलेंडर गर्ल बनी थीं और उन्होंने 2013 में शिवम पाटिल अभिनीत फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पूनम ने भोजपुरी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया। 2011 में, पूनम फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4 में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दीं। बाद में, वर्ष 2022 में, उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में भाग लिया। अपने करियर के दौरान, पूनम कई विवादों में शामिल रहीं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर कपड़े उतारने के अपने वादे से सुर्खियां बटोरीं।