Bihar Flood: सुपौल में कोसी बराज से छोड़ा गया करीब 6 लाख क्यूसेक पानी, बराज के 56 गेट खोले गए

Sunday, Sep 29, 2024-09:37 AM (IST)

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले से संबद्ध नेपाल-भारत सीमा पर स्थित कोसी बराज से शनिवार शाम आठ बजे तक करीब छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया वहीं बराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोसी बराज से शुक्रवार संध्या छह बजे 1.11 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया पानी का डिस्चार्ज बराज से हर घंटे बढ़ने लगा है और डिस्चार्ज घटने के बजाय बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए बराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं। कोसी तटबंधों के बीच बसे लोगों को बाहर निकल जाने की बात बार-बार दुहरायी जा रही है। पानी के डिस्चार्ज में लगातार बढ़ोतरी से कोसी के तटबंधों के बीच बसे लोगों का घर सैलाब से घिर चुका है। बाढ़ से घिरे लोगों को प्रशासन द्वारा नावों के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित जगहों पर लाया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि कोसी बराज पर बने सड़क मार्ग को सुरक्षा के तौर पर बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन और कोसी के अभियंता पूर्वी तटबंध को बचाने के अथक प्रयास कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static