नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 31 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना सदर अंचल को 4 भागों में बांटने का लिया फैसला

Wednesday, Aug 21, 2024-06:24 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानी बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कुल 31 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें मुख्य रूप से अब पटना सदर अंचल को 4 अंचलों में विभाजित करने का फैसला कैबिनेट में लिया गया है। पटना सदर अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, पटना सिटी अंचल एवं दीदारगंज अंचल को सृजित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। पटना सदर अंचल को 4 भागों में बांटा गया है।

बच्चियों को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस टीकाकरण कराने का फैसला
वहीं, महिलाओं में तेजी से फैल रहे सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर बिहार सरकार ने 9 से 14 साल की बच्चियों को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस टीकाकरण कराने का फैसला लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से अनुदान उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसे नीतीश कैबिनेट की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही मोटर वाहन के रेजिस्ट्रेशन शुल्क को घटा दिया है। बिहार में वाहनों की खरीद और रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए फैसला लिया गया है।

इसके अलावा नीतीश कैबिनेट ने कृषि विभाग, खेल विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, श्रम संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, मद्य निषेद उत्पाद एवं निबंधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, विधि विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग, वित्त विभाग, गृह विभाग, श्रम संसाधन विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से जुड़े कुल 31 प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static