OMG...सांप को खिलौना समझकर खेलने लगा एक साल का बच्चा और फिर चबा-चबाकर मार डाला

Wednesday, Aug 21, 2024-12:57 PM (IST)

गया: बिहार के गया जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां पर एक साल के बच्चे ने सांप को मुंह में चबा- चबाकर मार डाला। जब बच्चे की मां की नजर पड़ी तो वह हैरान रह गई। इसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ घोषित कर दिया।

छत पर खेल रहा था बच्चा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव की है। बताया जा रहा है कि जमुहार गांव निवासी राकेश कुमार का एक साल का बच्चा रियांश अपनी छत पर खेल रहा था तभी एक सांप का बच्चा वहां  पर आ गया। रियांश ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और फिर सांप को दांतों से चबा-चबाकर मार डाला। हालांकि मां ने जब बच्चे को देखा तो वह हैरान रह गई। इसके बाद बच्चे के मुंह से सांप को बाहर निकाला गया और स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि जिस सांप को बच्चे ने चबाया था, वह जहरीला नहीं था। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चे को सही सलामत देखकर सभी परिवार वालों के चेहरे पर खुशी है। वहीं, अब इस अजीब घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static