सामान खरीदने जा रहे 27 साल के युवक के साथ हुआ भयानक हादसा, यूं खींच ले गई मौत...परिवार में मचा कोहराम

Friday, Jul 11, 2025-11:46 AM (IST)

Motihari Road Accident: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।       

पंजाब में मजदूरी करता था युवक
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधुबन-पकड़ीदयाल राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 104 पर गुरुवार की सुबह दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान माधोपुर निवासी सीताराम सिंह के पुत्र सोहन कुमार (27) के रूप में हुई है। वह पंजाब में मजदूरी करता था और गुरुवार की सुबह अपने घर लौटा था। वह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाइक से मधुबन जा रहा था तभी एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।    
  
सूत्रों ने बताया कि इस घटना में घायल बंजरिया गांव निवासी अखिलेश पंडित और मधुरेंद्र कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static