"विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर की धरती पर बर्बर बलात्कार हुआ", रविशंकर बोले- ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए

Saturday, Aug 17, 2024-12:13 PM (IST)

पटना: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म-हत्या की घटना की कड़ी निंदा की  और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि ममता जी आपको शर्म आनी चाहिए। एक महिला मुख्यमंत्री के राज में बंगाल में क्या हो रहा है?

'इस तरह के बर्बर बलात्कार से ममता बनर्जी की अंतरात्मा नहीं जल रही'
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर की धरती पर बर्बर बलात्कार हुआ। वहां डॉक्टरों पर गुंडों द्वारा हमला किया जा रहा है और आप विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि इस तरह के ​बर्बर बलात्कार से महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अंतरात्मा नहीं जल रही है, जो अपने आप में एक बड़ी नेता भी हैं। मैं आग्रह करूंगा कि बंगाल के प्रशासन को सीबीआई के साथ उचित तरीके से सहयोग करने दिया जाए।

क्या था मामला?
बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त की रात को 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल में बरामद किया गया था। शव पर चोट के निशान और खून बहने के प्रमाण मिले थे। जांच के दौरान यह पता चला कि डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, हालांकि यह संभावना जताई जा रही है कि इस अपराध में कई लोग शामिल हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static