79th Independence Day: बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा 79वां स्वतंत्रता दिवस, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने फहराया तिरंगा
Friday, Aug 15, 2025-12:09 PM (IST)

79th Independence Day: देश आज आजादी की 79वीं सालगिरह मना रहा है। लोग जोश और जुनून के साथ इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। वहीं, बिहार विधानमंडल में भी झंडोत्तोलन किया गया। विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने झंडोत्तोलन किया। तिरंगा फहराने के बाद नंदकिशोर यादव ने तिरंगे को सलामी दी।
इस मौके पर विधान सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि यह आजादी आसानी से नहीं मिली... लोगों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने इस अवसर पर जनता से अपील करते हुए कहा कि आजादी की सौवीं वर्षगांठ तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने का जो संकल्प देशवासियों ने लिया है, उसे पूरा करने के लिए समस्त नागरिक अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें, इसी में देश का कल्याण है।