नेपाली जेलों से फरार कैदियों पर SSB की कड़ी नजर, 24 घंटे के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा से 6 कैदी गिरफ्तार; अवैध रूप से भारत में कर रहे थे प्रवेश

Friday, Sep 12, 2025-11:30 AM (IST)

Nepal Protest: 24 घंटे के दौरान नेपाल की जेलों से फरार छह कैदियों को पूर्वी चंपारण के अंतरराष्ट्रीय सीमा से गिरफ्तार किया गया है। ये कैदी 'जेनरेशन जेड' आंदोलन के दौरान नेपाल में हुए जेल ब्रेक की घटनाओं में फरार हुए थे और खुद को बचाने के लिए भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे थे। 

कुंडवाचैनपुर बार्डर से 5 नेपाली कैदी गिरफ्तार
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने गुरुवार को भारत-नेपाल के कुंडवाचैनपुर बार्डर से पांच नेपाली कैदियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नेपाली कैदियों की पहचान विश्वनाथ यादव, रवि यादव, राहुल राय यादव, सूरज कुमार राय,और राम विनोद प्रसाद, के रूप में कई गई है। ये सभी मंगलवार को रौतहट जिला मुख्यालय गौर स्थित कारागार से फरार हो गए थे और भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इसके अतिरिक्त बुधवार को रक्सौल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से एसएसबी ने काठमांडू केंद्रीय जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर मोहम्मद अब्दुल हसन ढाली को गिरफ्तार किया था। 

नेपाल के जेलों से भाग चुके हैं 5 हजार से अधिक कैदी
नेपाल की राजधानी काठमांडू से लेकर रौतहट के गौर तक हुई 17 जेल ब्रेक की घटनाओं में पांच हजार से भी अधिक कैदी नेपाल के विभिन्न जेलों से भाग चुके हैं। अब ये कैदी खुद को नेपाल के कानून की पकड़ से बचाने के लिए भारतीय भूभाग में अनधिकृत प्रवेश का प्रयास कर रहे हैं। उनके इस प्रयास के लिए भारत-नेपाल की 1751 किलोमीटर की खुली सिमा व्यवस्था मुफीद हो सकती है। लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता और सतकर्ता ने उनके ऐसे प्रयासों को अबतक नाकाम किया है। 

भारत-नेपाल की 1751 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा में से बिहार राज्य के हिस्से में 726 किलोमीटर का एक बड़ा भूभाग आता है। इसमें से पूर्वी चंपारण जिला का 74 किलोमीटर का क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा का हिस्सा है। एसएसबी और पुलिस की सक्रियता और सतकर्ता ने बार्डर को पहले की तरह क़ानूनविरोधी तत्वों के लिए आसान नहीं रहने दिया है। इसी का प्रतिफल है कि बार्डर पर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नेपाली जेलों से फरार छह कैदी विगत 24 घन्टे में गिरफ्तार किए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static