झारखंड में भीषण सड़क हादसाः बस और कार की टक्कर में जिंदा जले बिहार के 5 लोग

9/15/2021 12:06:15 PM

धनबादः झारखंड के धनबाद से एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर बस और कार की टक्कर में 5 लोग जिंदा जल गए। सभी मृतक बिहार के बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार जलकर राख हो गई। वहीं इस हादसे के एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची।
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के एनएच-23 के मुरुबंदा इलाके की है, जहां पर बस धनबाद से रांची की ओर जा रही थी और कार रांची से आ रही थी। इसी बीच धनबाद-रांची हाइवे पर विपरीत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार की बस के साथ सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरा मच गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 5 लोग जिंदा जल गए जबकि कार जलकर राख हो गई। वहीं आग की लपटें देखकर बस सवार यात्री जान बचाकर भागने लगे।
PunjabKesari

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों की शिनाख्त करनी शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त हादसे के बाद हाई-वे पर लंबा जाम लग गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static