आधी रात को स्कूल से भागे 4 नाबालिग Students, रास्ते में मिल गए कुछ लोग और फिर...
Friday, Mar 27, 2026-11:08 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां स्कूल से निकलकर जा रहे चार नाबालिग बच्चों को पुलिस ने समय रहते सुरक्षित बरामद कर लिया।
सभी बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला
दरअसल, जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के एक निजी आवासीय स्कूल से चार नाबालिग छात्र-छात्राएं अचानक निकल गए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात दो छात्र और दो छात्राएं स्कूल से पैदल अपने घर जाने के लिए निकल पड़े। रास्ते में ग्रामीणों ने बच्चों को संदिग्ध हालत में देखा और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की और सभी बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही
पुलिस के अनुसार, इनमें एक भाई-बहन मनातू थाना क्षेत्र के मझौली गांव के रहने वाले हैं, जबकि बाकी दो बच्चे डुमरी गांव के निवासी हैं। सभी को तरहसी बाजार इलाके से सुरक्षित बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

