झारखंड रोपवे हादसाः रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे भारतीय वायुसेना के 2 Mi-17 हेलीकॉप्टर

4/11/2022 12:28:27 PM

 

देवघरः झारखंड के देवघर ज़िले में दो Mi-17 हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में लगे हुए हैं। कई लोग दुर्घटना के कारण रोपवे ट्रॉली में फंस गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने यह जानकारी साझा की है।

देवघर के डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि देवघर रोपवे हादसे में एक महिला की मृत्यु हुई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बचाव अभियान अभी जारी है। उन्होंने कहा कि रोपवे पर एक ट्राली अपनी जगह से हिल गई। जिसकी वजह से रोपवे को रोक दिया।

वहीं डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि घटना में 2 लोग घायल हुए। बाद में उन्हें अस्पताल भेज दिया। अभी कुछ लोग रोपवे में फंसे हुए हैं। हमारी NDRF की टीम काम कर रही है। हम फंसे हुए लोगों के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं।

Content Writer

Nitika