BJP MLC की बेटी की शादी करवाने महाराष्ट्र से पटना आईं 2 महिला पुरोहित, देखिए अनोखी शादी की आकर्षक तस्वीरें

12/8/2021 4:09:04 PM

 

 

पटनाः बिहार में पहली बार भाजपा एमएलसी संजय पासवान की बेटी प्रो. अदिति नारायणी की शादी आज 2 महिला पुरोहितों के द्वारा होने जा रही है। दरअसल, भाजपा एमएलसी के बेटी की डिमांड पर ही महाराष्ट्र से 2 महिला पुरोहितों को बुलाया गया है। वहीं शादी में मुख्य आकर्षण का केंद्र 2 महिला पुरोहित बन रहीं हैं।

भाजपा एमएलसी की बेटी की इच्छा थी कि उसकी शादी महिला पुरोहितों के द्वारा करवाई जाए। उन्होंने इसके लिए पहले अपने परिवार और फिर ससुराल पक्ष के लोगों को तैयार किया। इतना ही नहीं उसे वैदिक रीति-रिवाज से शादी करवाने वाली महिला पुरोहित चाहिए थीं।

वहीं प्रो. अदिति नारायणी ने बताया कि पहले मैंने प. बंगाल के जाधवपुर यूनिवर्सिटी की महिला पुरोहितों से संपर्क किया। लेकिन, पता चला वो वैदिक रीति रिवाज से शादी नहीं करवातीं तो फिर मैंने महाराष्ट्र की गौरी खुंटे से संपर्क किया और वह यहां आने के लिए मान गईं।

बता दें कि संजय पासवान की बेटी रिसर्च स्टूडेंट रहीं हैं। वह महिला सशक्तीकरण के विषयों पर काम करती रही हैं। यही वजह है कि अपनी शादी के जरिए भी उन्होंने सामाजिक जागृति लाने की कोशिश की है।

 

Content Writer

Nitika