हैवानियतः 5 बच्चों की मां से 17 लोगों ने किया गैंगरेप, पति को बंधक बना घटना को दिया अंजाम

12/10/2020 10:54:07 AM

 

दुमकाः झारखंड में हैवानियत की हदों को पार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर 17 लोगों ने 5 बच्चों की मां संग गैंगरेप किया। इतना ही नहीं उन्होंने पति को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक गांव में मंगलवार की रात 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार, वह अपने पति के साथ एक मेले से वापस आ रही थी। इस दौरान रास्ते में नशे में धुत खड़े 17 लड़कों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने महिला के पति को बंधक बना लिया। इसके बाद सभी 17 आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान मारने की धमकी भी दी। 

वहीं पीड़िता ने बताया कि वह दुष्कर्म करने वालों में शामिल एक आरोपी राम मोहली को पहचानती है, लेकिन उन्होंने अन्य सभी आरोपियों को पहचानने से इनकार कर दिया। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना के डीआईजी और एसपी ने पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Nitika