Bihar Weather: हीटवेव की चपेट में बिहार के 16 जिले...पटना में गर्मी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड
Saturday, Jun 10, 2023-12:22 PM (IST)

पटनाः बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं। वहीं, पटना में गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को जहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने (Bihar Weather) आज भी 16 जिलों में हीटवेव रहने की चेतावनी दी है।
इन जिलों में दिखेगा हीटवेव का असर
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 8 जिलों में सिवियर हीटवेव का असर दिखेगा। जिसमें राजधानी पटना, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, बांका, भोजपुर और शेखपुरा शामिल है, जबकि 8 जिलों में हीट वेव, जिसमें नवादा, सीवान, औरंगाबाद, भागलपुर, सुपौल, जमुई, कटिहार और जमुई शामिल हैं। इधर, शुक्रवार को वैशाली सबसे गर्म रहा है, जहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिण भागों में लू का असर बना रहेगा।
बीते 24 घंटे में 16 जिलों में सीवियर हीट वेव का रहा असर
वहीं बीते 24 घंटे में 16 जिलों में सीवियर हीट वेव का असर रहा है। जबकि 9 जिलों में हीट वेव का असर देखा गया। शुक्रवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों की बात करें तो मोतिहारी का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री, खगड़िया में 42.5 डिग्री, सबौर में 41.4 डिग्री, वाल्मीकि नगर में 44.0 डिग्री, नालंदा में 43.8 डिग्री, भोजपुर में 44.6 डिग्री, वैशाली में 44.8 डिग्री, शेखपुरा में 44.1 डिग्री, बांका में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।"