मांझी की पार्टी से निकाले गए दानिश रिजवान...इंडिगो फ्लाइट में हंगामा करने वाले 2 यात्री पटना में गिरफ्तार, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें
Monday, Jan 09, 2023-06:05 PM (IST)

पटनाः दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट में नशे की हालत में हंंगामा करने वाले 2 यात्रियों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन यात्रियों पर फ्लाइट में एयर होस्टेस और पायलट के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। उधर, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...
इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस और पायलट के साथ बदसलूकी, 2 यात्री गिरफ्तार
फ्लाइट में बदसलूकी की खबरों के बीच एक और नया मामला सामने आया है, जहां दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट (Delhi Patna Indigo Flight) में नशें में धुत दो यात्रियों पर हंगामा करने का आरोप लगा है। वहीं एयरलाइन की शिकायत के बाद विमान के पटना पहुंचने पर आरोपी यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरपुर से आने-जाने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट
बिहार में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की वजह से एक तरफ वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं दूसरी तरफ इसका प्रभाव ट्रेनों पर भी पड़ा है। वहीं मुजफ्फरपुर में आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय 5 से 12 घंटे से अधिक की देरी से चल रही है।
Samadhan Yatra: मुख्यमंत्री ने सारण में विकास योजनाओं का लिया जायजा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के क्रम में सारण जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री दरियापुर प्रखंड की सज्जनपुर मटिहान पंचायत के भैरोपुर- मानपुर गांव पहुंचे और वहां लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
Danish Rizwan: हम के सभी पदों से हटाए गए दानिश रिजवान
आपराधिक मामले में गिरफ्तारी होने के बाद हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान (Danish Rizwan) के खिलाफ पार्टी के बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, दानिश रिजवान को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है।
हाईवा और बाइक की टक्कर में 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत
बिहार में गया (Gaya) जिले से भीषण सड़क हादसे (Road Accident) की खबर सामने आई है, जहां हाइवा (Hiwa) की चपेट में आने से बाइक (Bike) सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा घने कोहरे के चलते हुआ है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। उधर, दुर्घटना के बाद हाइवा चालक (Driver) वाहन छोड़कर फरार हो गया।
LIC के वरिष्ठ प्रबंधक ने की खुदकुशी, कमरे से मिला सुसाइड नोट
बिहार के रोहतास (Rohtas) जिला के सासाराम नगर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में स्थानीय एलआईसी शाखा (LIC Branch) में पदस्थापित वरीय प्रबंधक सुजीत कुमार पांडेय (Sujit Kumar Pandey) ने फंदे से लटककर कथित रूप से खुदकुशी (Suicide) कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
58 लाख की ठगी करने वाले 2 अपराधी नवादा से गिरफ्तार
बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र से दिल्ली पुलिस की टीम ने खुद को सीमेंट कंपनी का मालिक बताकर दिल्ली के कारोबारी से 58 लाख रूपए की ठगी करने वाले 2 ठगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 करोड़ 1 लाख रुपए नकद के अलावा 16 मोबाइल फोन एवं 25 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।
BJP ने CM नीतीश पर महिलाओं के कार्यक्रम में ‘‘अभद्र टिप्पणी'' करने का लगाया आरोप
भाजपा की बिहार इकाई ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिलाओं के एक समारोह में ‘‘अभद्र टिप्पणी'' करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने नीतीश से अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की है।
मद्य निषेध विभाग की कार्रवाईः 16 शराब कारोबारियों सहित 22 लोग गिरफ्तार
बिहार के मधेपुरा जिले में मद्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है। मद्य निषेध विभाग विभाग की टीम ने 6 शराबियों और 16 शराब कारोबारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शराब कारोबारियों के पास से 45 लीटर देसी शराब बरामद की गई।
बेटिकट यात्रियों के खिलाफ सख्ती, रेलवे ने वसूला 43 करोड़ रुपए जुर्माना
बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में 43 करोड़ रुपए राजस्व की राशि वसूली गई है। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि यह अभियान मंडल के समस्तीपुर-दरभंगा एवं समस्तीपुर-सहरसा समेत विभिन्न रेल खंडों, स्टेशनों और ट्रेनों में चलाया गया था।