बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा तो प्रशांत किशोर ने शुरू 3500 KM की 'पदयात्रा', पढ़ें Top 10 News

10/3/2022 6:50:14 AM

पटनाः बिहार में ⁦राजनीतिक संभावनाओं की तलाश कर रहे प्रशांत किशोर ने आज 'पदयात्रा' की शुरूआत की है। प्रशांत किशोर लगभग 3500 किलो मीटर पैदल चलेंगे और इस पदयात्रा को पूरा करने में लगभग एक से डेढ़ साल तक का समय लगेगा। उधर, अपने विभाग में भ्रष्टाचार की बात स्वीकारने वाले बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर....

रोहतास में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला
बिहार के रोहतास में जिले में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। माफियाओं और उनके गुर्गों द्वारा किए गए पथराव में दो सब इंस्पेक्टर सहित करीब आधा दर्जन कर्मी घायल हो गए। इस दौरान उत्पाद विभाग का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

CM नीतीश एवं डिप्टी CM ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
आज पूरा देश महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मना रहा है। गांधी जी विश्व के उन नेताओं में से हैं, जिनसे हर कोई बहुत कुछ सीख सकता है। उनकी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रशांत किशोर ने पूजा अर्चना के बाद किया ‘‘पदयात्रा' का आगाज
देश के लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाने के बाद अब बिहार में अपने लिए राजनीतिक संभावनाओं की तलाश कर रहे प्रशांत किशोर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज जन सुराज पदयात्रा का आगाज किया है। उन्होंने जन सुराज पदयात्रा के लिए पटना से पश्चिम चंपारण जाने से पहले पूजा अर्चना की।

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा
भ्रष्टाचार पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए प्रदेश के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को इस्तीफे का पत्र सौंपा है। बताया जा रहा है कि सुधकर सिंह ने किसानों के हित को लेकर ने इस्तीफा दिया है।

CM नीतीश ने त्योहार पर खास सतर्कता बरतने का दिया निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस माह दुर्गा पूजा,दशहरा, दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए पुलिस को पूरी तरह से सतर्क रहने और अफवाह, द्वेष तथा नफरत फैलाने वाले तत्वों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

APMC एक्ट व मंडी प्रणाली को बहाल किए जाने तक चैन से नहीं बैठेंगेः सुधाकर सिंह
अपने विभाग में भ्रष्टाचार की बात स्वीकारने वाले बिहार के कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने प्रदेश की पिछली राजग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कृषि विभाग उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) अधिनियम और ‘‘मंडी'' प्रणाली को बहाल नहीं किया जाता है।

बिहार के इस मंदिर में होती है मां सती के नेत्र की पूजा
बिहार के मुंगेर जिले में मां चंडिका मंदिर में मां सती के एक नेत्र की पूजा की जाती है और श्रद्धालुओं को नेत्र संबंधी विकार से मुक्ति मिलती है। मुंगेर जिला मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर पूरब गंगा किनारे पहाड़ी गुफा में अवस्थित मां चंडिका का मंदिर लाखों भक्तों के लिए ‘आस्था‘ का केन्द्र बना हुआ है।

10वीं तक का Math मिनटों में हल कर लेता है तीसरी कक्षा का बॉबी
बिहार के प्रतिभा का लोहा पूरा दुनिया मानता है। इस धरती पर आज भी एक से एक प्रतिभा के धनी देखने को मिलते हैं। कुछ दिनों पहले नालंदा का सोनू पढ़ाई को लेकर चर्चा में रहा था। अब पटना के मसौढ़ी का बॉबी वायरल हो गया है। आठ साल का बॉबी तीसरी क्लास में पढ़ता है लेकिन दसवीं तक का मैथ मिनटों में हल करता है।

पटना यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक व अकादमिक भवनों के नए डिजायन जारी
पटना विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रस्तावित प्रशासनिक एवं अकादमिक भवनों के नए ढांचागत डिजायन जारी किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 96 साल पुराने व्हीलर सीनेट हाउस में यह वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किया गया और अब इस भवन का जीर्णोद्धार करने की भी योजना है।

कैमूर में पिकअप वैन से 70 कार्टन विदेशी शराब बरामद
बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को 70 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा निवासी जगदीश कुमार और संजय कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static