एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर निगरानी की रेड तो विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, पढ़ें Top 10 News

8/28/2022 7:28:10 AM

पटनाः बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने श्रम संसाधन विभाग में करोड़ों के गबन का खुलासा किया है। उधर, निगरानी विभाग की टीम ने रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान इंजीनियर के ठिकानों से 5 करोड़ से अधिक कैश बरामद किया गया है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर....

बिहार विधान परिषद के उप सभापति बने RJD के रामचंद्र पूर्वे
बिहार विधान परिषद के उप सभापति पद के लिए राजद के विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे निर्वाचित घोषित हुए। परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को रामचंद्र पूर्वे को परिषद का उप सभापति निर्वाचित होने की घोषणा की। 

'सारे मोदी चोर हैं' मामले में सुशील मोदी ने कोर्ट में दी गवाही
कांग्रेस सांसद एवं नेता राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल किए गए मानहानि के मुकदमे में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को विशेष अदालत में अपनी गवाही कलमबंद करवाई। 

पितृपक्ष मेले में यात्रियों के ठहरने के लिए पहली बार बन रही टेंट सिटी  
बिहार में नौ सितंबर को शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए राज्य सरकार और पर्यटन विभाग द्वारा गया में तीन टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

विजय सिन्हा ने श्रम विभाग में गड़बड़ी का लगाया आरोप
विधानसभा अध्यक्ष के बाद नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में आए विजय कुमार सिन्हा सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर बने हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विजय सिन्हा ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए श्रम विभाग में करोड़ों के गबन का खुलासा किया है।

पटना में अपराधियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को गोलियों से भूना
बिहार की राजधानी पटना में बच्चों की लड़ाई में शुक्रवार देर रात दंपति की हत्या कर दी गई। इस घटना में घर के दो नाबालिग बच्चे भी घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस द्वारा अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर निगरानी का छापा
आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी विभाग की टीम ने रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान इंजीनियर के ठिकानों से 5 करोड़ से अधिक कैश बरामद किया गया है। इतना ही नहीं, कैश गिनने के लिए मशीनें तक मंगवानी पड़ी।

रेलवे ट्रैक पर Reels बनाने में मशगूल थे दो दोस्त, ट्रेन ने उड़ाए चिथड़े
बिहार के कटिहार जिले में दो युवकों को रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाना भारी पड़ गया। दरअसल, युवक ट्रैक पर रील्स बनाने में मशगूल थे। इसी दौरान पीछे से आ रही राजधानी एक्सप्रेस ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना में एक युवक कई टुकड़ों में कट गया, जबकि दूसरे की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई।

सम्मानजनक स्थान दिए जाने पर हम महागठबंधन सरकार में हो सकते हैं शामिलः CPI
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी ने यह फैसला किया था, कि अगर कोई सम्मानजनक स्थिति होगी तो हमें (सरकार में शामिल होने में) कोई परहेज नहीं है।

JDU की उलटी गिनती शुरू, बेटे को कभी भी CM बनवा देंगे लालूः मोदी
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अवध बिहारी चौधरी के बिहार विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित होने को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की उलटी गिनती शुरू होना माना। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव को कभी भी मुख्यमंत्री बनवा सकते हैं।

सारण में अपराध की योजना बना रहा एक अपराधी गिरफ्तार
बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गश्त के दौरान अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर निर्मोही गांव निवासी राजा राम के रूप में की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static