बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने विजय सिन्हा तो CM नीतीश के आप्त सचिव का IAS में प्रमोशन, पढ़ें Top 10 News

8/26/2022 7:03:48 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव दिनेश कुमार राय का आईएएस में प्रमोशन हो गया है। वह तेज तर्रार और स्वच्छ छवि के अधिकारी हैं। इसके साथ ही 12 अन्य अधिकारियों को भी प्रोन्नति मिली है। उधर, भाजपा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को विधान परिषद में पार्टी विधायक दल का नेता बनाया है। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर....

बिहार के पूर्व CM बीपी मंडल की पुण्यतिथिः नीतीश-तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि  
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा, "हम उनके परिवार के घर भी जाते हैं और उनके परिवार के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध और सम्मान का भाव है। हम हर बार इधर आते हैं।"

देवेश चंद्र ने ग्रहण किया विधान परिषद के सभापति का पदभार  
देवेश चंद्र ठाकुर गुरुवार को बिहार में विधान परिषद के निर्विरोध सभापति चुने गए। ठाकुर के पदभार ग्रहण करने के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

RJD नेताओं के परिसरों पर छापेमारी को लेकर नीतीश ने कही ये बात
नीतीश की सरकार के विश्वास मत का सामना करने से कुछ घंटे पहले बुधवार को हुई छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘ये सब देखते रहिए आप लोग, क्या होता है।'' राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में बिहार और दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर बुधवार को छापेमारी की गई थी।

विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अवध बिहारी ने किया नामांकन
बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए महागठबंधन की तरफ से राजद के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

CM नीतीश के आप्त सचिव दिनेश कुमार का IAS में प्रमोशन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव दिनेश कुमार राय का आईएएस में प्रमोशन हो गया है। वह तेज तर्रार और स्वच्छ छवि के अधिकारी हैं। वहीं दिनेश कुमार के साथ 12 अन्य अधिकारियों को भी प्रमोशन मिला है।

बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा होंगे नेता प्रतिपक्ष
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सूचित किया है कि भाजपा विधानमंडल दल की बुधवार शाम पांच बजे पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में विजय कुमार सिन्हा को सर्वसम्मति से भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता की हत्या ​​​​​​​
बिहार में अपराध चरम पर है। आलम यह है कि बेखौफ अपराधी आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता चन्द्रमा यादव की हत्या कर दी गई है। बुधवार को नदी के पुल के निकट से उनका शव बरामद किया गया।

BPSC पेपर लीक मामले में 6 लोगों के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दायर ​​​​​​​
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में विशेष अदालत में एक राजस्व पदाधिकारी समेत छह लोगों के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया।

तेजस्वी का दावा- गुरुग्राम मॉल में मेरे परिवार को कोई हिस्सेदारी नहीं ​​​​​​
वरिष्ठ राजद नेता विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त मॉल से संबंधित इकठ्ठा की गई जानकारी को साझा करते हुए दावा किया कि रियल एस्टेट कंपनी जो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित कर रही थी उसे भाजपा शासित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का संरक्षण प्राप्त था।

वैशाली के इस गांव में 5 घंटे के भीतर पत्नी-पति सहित 4 लोगों की मौत
​​​​​​​बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक गांव में 5 घंटे के अंदर 4 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं सभी का घर 200 मीटर के दायरे में ही थी। वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल पैदा हो गया। सभी शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static