LIC के आंचलिक प्रबंधक महेंद्र कुमार ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

1/17/2021 6:09:59 PM

 

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से आज भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के आंचलिक प्रबंधक महेन्द्र कुमार एवं जमशेदपुर के वरीय प्रमंडल प्रमुख मनोज पांडा ने मुलाकात की।

राजभवन आकर राज्यपाल श्रीमती मुर्मू से एलआईसी के अधिकारियों ने मुलाकात की। इस क्रम में राज्यपाल को एलआईसी के अधिकारियों ने राज्य में रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे कार्य से अवगत करवाया।

वहीं ग्रामीण क्षेत्र के स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए आरसीएएस एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए यूसीएएस नामक योजनाएं संचालित हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static