झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क हादसे में युवक की मौत

11/28/2020 5:05:47 PM

 

जमशेदपुरः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या-33 पर दलमा गेट के निकट अज्ञात वाहन से कुचल कर एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान बाराद्वारी निवासी गुंजन कुमार लाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक सड़क किनारे मोटरसाइकिल रोक कर फोन से बात कर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।
 

Diksha kanojia