दुमका में सड़क हादसे में युवक की मौत, एक अन्य घायल

12/21/2020 6:53:59 PM

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र में बोलेरो की चपेट में आने बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी तथा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि दुमका नगर थाना क्षेत्र के बंदरजोरी का रहने वाला 18 वर्षीय राजा कुमार यादव अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से रविवार को चूटोनाथ पूजा करने गया था। देर शाम घर लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस हादसे में राजा की मौत हो गई तथा उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है।

Diksha kanojia