रामगढ़ में देवी दुर्गा पर अपमानजनक फेसबुक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

10/23/2020 5:30:21 PM

 

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार को पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट में मां दुर्गा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनुज उरांव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ के रहने वाले आनंद कटियार नामक युवक ने मां दुर्गा के खिलाफ अपने फेसबुक खाते पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं, जिसकी शिकायत स्थानीय भाजपा नेता दीपक मिश्र ने की थी।

वहीं इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर नवरात्र एवं दशहरे के पावन पर्व के समय ऐसे अपमानजनक फेसबुक पोस्ट के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी?

Nitika