जामताड़ा में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रुप, युवक की हत्या कर जंगल में फेंका शव; फैली सनसनी
Tuesday, Sep 16, 2025-11:58 AM (IST)

Jharkhand Crime News: झारखंड के जामताड़ा में उस समय दहशत का माहौल कायम हो गया जब युवक का शव बरामद किया गया। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के सालुका गांव की है। मृतक की पहचान उत्तम मंडल के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तम मंडल रविवार से लापता था। वहीं सोमवार शाम को स्थानीय लोगों ने उसका शव पलाश जंगल में पड़ा देखा। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की खबर फैलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। पीड़ित परिवार के मुताबिक हत्या जमीन विवाद के चलते की गई है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।
वहीं इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों में घटना को लेकर बहुत आक्रोश है। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया है। परिवार और ग्रामीणों द्वारा जल्दी से जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वह जल्दी से जल्दी आरोपियों को पकड़ उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।