रामगढ़: भारत रिफेक्ट्री संयत्र में काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत

Saturday, Jul 24, 2021-06:18 PM (IST)

 

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के कुजू पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में भारत रिफेक्ट्री संयत्र में शुक्रवार की सुबह शेड मरम्मत कर रहे एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मांडू प्रखंड के दिग्वार निवासी ठेका मजदूर भरत महतो (50) दो नंबर संयत्र में बिना सुरक्षा उपकरणों के शेड के ऊपर चढ़कर मरम्मत का काम कर रहा था। मरम्मत के क्रम में ही भरत महतो करीब 30 फुट की ऊंचाई से फर्श पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद कुज्जू पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को फैक्ट्री के कानून के तहत मुआवजा देने और मृतक के एक परिजन को स्थाई नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। घटना के चार घंटे के बाद तक स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को उठाने नहीं दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static