रामगढ़ के 7 थानों में होगी महिला डेस्क की स्थापना

7/8/2020 1:46:06 PM

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में महिलाओं की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए सात थानों में महिला डेस्क की स्थापना होगी।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले के सात थानों का चयन किया गया है, जहां महिला सहायता डेस्क कार्य करेगी। इनमें रामगढ़ महिला थाना, रजरप्पा, गोला, मांडू, कुज्जू, पतरातू और भुरकुंडा थाना शामिल हैं।

इन सात सहायता डेस्क के नोडल पदाधिकारी की जिम्मेवारी पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रकाश सोए को सौंपी गई है।

Edited By

Diksha kanojia