गोड्डा में महिला ने की व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

4/3/2022 2:17:11 PM

 

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले में कथित प्रेम प्रसंग में एक महिला द्वारा एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) वाईएस रमेश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पथरगामा थाना क्षेत्र के सुरनिया गांव के राहुल कुमार सिंह (22) का अपने ही गांव की एक विवाहित महिला से कथित रूप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को सिंह की लाश उसके घर से बरामद हुई थी। शुरुआत में मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या के पीछे जमीन संबंधी विवाद को कारण बताया था, जिसे लेकर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन, जांच के दौरान महिला की संलिप्तता का खुलासा हुआ।

एसपी ने बताया कि सिंह ने महिला को अपने घर बुलाया था और नशे की हालत में अपने गले में फंदा डालकर उसे घर रुकने की जिद कर रहा था। इसी क्रम में महिला ने फंदे का छोर कस कर खींच दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Content Writer

Diksha kanojia