बोकारो में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

7/7/2021 4:58:57 PM

 

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में मंगलवार को हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला। पुलिस ने बताया कि पेटरवार थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति और बेटी के साथ खेत में भिंडी तोड़ रही थी। इसी दौरान एक हाथी वहां आ गया और महिला को कुचल कर मार डाला।

महिला के पति और बेटी ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान रघुनन्दन महतो की पत्नी हुलसी देवी (51) के रूप में की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र चौरसिया, पेटरवार पुलिस, वन विभाग की टीम समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।

Content Writer

Diksha kanojia