दुमका में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, छानबीन जारी

5/17/2021 1:56:58 PM

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बनवारा पंचायत के कुरुवा टोला के समीप बहियार में एक महिला ने पेड़ के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान चरकापाथर गांव निवासी नकुल मांझी की पत्नी के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला शनिवार से घर से लापता थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Content Writer

Diksha kanojia