बोकारो में सड़क दुर्घटना में महिला और नाती की मौत, पुत्र घायल

1/24/2022 2:44:35 PM

 

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क दुघटर्ना में एक महिला और उसके नाती की मौत हो गयी तथा उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि गोमिया प्रखंड के बांध गांव निवासी इंद्र देव रविदास की पत्नी बुधनी देवी (50) अपने पुत्र बाबूलाल रविदास और नाती अशोक कुमार (13) के साथ मोटरसाईिकल से नावाडीह के पोड़दाग जा रही थी। इस दौरान अमलो चेक पोस्ट के निकट ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को सीसीएल के ढोरी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधनी देवी और उसके नाती अशोक कुमार की मौत हो गयी। गंभीर रूप से बाबूलाल को बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शवो को पोस्टमॉटर्म के लिये चास अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Content Writer

Diksha kanojia