दुमका में घुसा जंगली हाथी, युवक को किया घायल

5/15/2021 3:39:49 PM

दुमकाः दुमका शहर में शुक्रवार रात एक जंगली हाथी घुस आया और उसने एक युवक को सूंड से उठाकर पटक दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वन विभाग ने बताया कि अपने झुंड से अलग होकर एक जंगली हाथी रात में दुमका में घुस आया और उसने कई मोहल्लों में उपद्रव मचाया तथा विशाल सिंह नामक एक युवक को सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। विशाल को दुमका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे रांची रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि वन विभाग घायल युवक को नियमानुसार मुआवजा देगा।

दुमका के मंडलीय वन अधिकारी सौरभ चन्द्रा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाथी शहर से बाहर निकलकर सुबह मसलिया क्षेत्र में पहुंच गया। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Content Writer

Diksha kanojia